■ ■ शरद कोकास का आलोचना विषयक ब्लॉग ■ ■ भारतेन्दु हरिश्चन्द्र प्रताप नारायण मिश्र महावीर प्रसाद द्विवेदी रामचन्द्र शुक्ल हजारी प्रसाद द्विवेदी सुर्यकांत त्रिपाठी निराला शिवदान सिंह चौहान रांगेय राघव नन्ददुलारे बाजपेई मलयज गजानन माधव मुक्तिबोध नेमिचन्द्र जैन अज्ञेय शमशेर बहादुर सिंह निर्मल वर्मा रघुवीर सहाय धर्मवीर भारती रामविलास शर्मा प्रमोद वर्मा कमला प्रसाद परमानन्द श्रीवास्तव
बुधवार, 4 अगस्त 2021
9. प्रेम एक भौतिक अवधारणा है.....
‘पहल’ पत्रिका में प्रकाशित लंबी कविता “पुरातत्त्ववेत्ता” और “देह” के लिए चर्चित कवि शरद कोकास की और दो लंबी कविताएँ “पुरुरवा उर्वशी की समय यात्रा” तथा परमाणु बम के अविष्कारक “ओपेनहाइमर” पर लिखी लम्बी कविता ‘समालोचन’ वेब पत्रिका में प्रकाशित हैं । उनके छह कविता संकलन प्रकाशित हैं 1."गुनगुनी धूप में बैठकर " 2. 'हमसे तो बेहतर हैं रंग' 3. 'अनकही' 4 'सुख एकम दुःख' 5 'बिजूका' 6. चयनित कविताएं । उनकी गद्य पुस्तकों में "मन मशीन" "एक पुरातत्त्ववेत्ता की डायरी" "बैतूल से भंडारा" और "कोकास परिवार की चिठ्ठियाँ" अमेज़न पर बेस्ट सेलर हैं । कवि,लेखक,ब्लॉगर,पॉडकास्टर,हिप्नो व साइको थेरेपिस्ट शरद कोकास बतौर मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग भी करते हैं, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा अंधश्रद्धा निर्मूलन पर व्याख्यान देते हैं साथ ही फेसबुक,व्हाट्सएप,इन्स्टाग्राम,ट्विटर आदि पर भी सक्रिय हैं ।
शुक्रवार, 23 जुलाई 2021
8.मनुष्य की सामाजिक सापेक्षता....
पिछली बार हमने प्रेम पर बात करते हुए मनुष्य की प्रकृति
संबंधित सापेक्षता की चर्चा की थी, इस बार
हम देखेंगे मनुष्य की सामाजिक सापेक्षता के संदर्भ...
मनुष्य
और उसकी चेतना परिवेश और समाज के साथ उसके क्रियाकलाप का उत्पाद हैं। मनुष्य का
विकास, समाज के
साथ उसकी अंतर्क्रियाओं पर निर्भर करता है और मनुष्य समाज द्वारा पोषित अनुभवों से
गुजरते हुए तद्अनुसार ही भाषा और व्यवहारिक ज्ञान से परिपूर्ण मनुष्य के रूप में
उभरता है।
समाज से विलग मनुष्य का कोई अस्तित्व संभव नहीं हो सकता
और किसी अपवाद स्वरूप अस्तित्व बचा रह भी जाए तो वह मनुष्य के जाने पहचाने रूप में
विकसित नहीं हो सकता।
एक ओर सामाजिक व्यवहार के कारण विकसित मनुष्य की यह समझ, विवेक और उसके सामाजिक क्रियाकलापों, विचारों और व्यवहारों को नियंत्रित और नियमित करती रहती
है, वहीं
दूसरी ओर प्रकृति की एक पैदाइश के रूप में मनुष्य की प्राकृतिक स्वभाव की
नाभिनालबद्धता उसे एक व्यक्तिगत ईकाई के रूप में, व्यक्तिगत
जिजीविषा हेतु विचार और व्यवहार करने के लिए प्रेरित करती रहती है। जाहिर है कि
मनुष्य अपनी इस सामाजिक और व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अंतर्विरोध में हमेशा घिरा
रहता है।
अब जरा व्यक्तिगत आवश्यकताओं की भी पड़ताल करते हैं कि
क्या वाकई ये व्यक्तिगत आवश्यकताएं हैं?
अगर इन व्यक्तिगत आवश्यकताओं की तह में जाया जाए तो
मूलभूत आवश्यकता के रूप में भोजन प्राप्ति, विपरीत
परिस्थितियों से बचने की स्वाभाविक प्रवृति और यौन जरूरतें ही इसकी जद में आती
हैं। यौन-तुष्टी की आवश्यकता के सकारात्मक रूप भी, चूंकि इसमें एक अन्य व्यक्ति और अस्तित्व में आता है, सामाजिक परिधी के दायरे में ही आते हैं।
नकारात्मक यौन कुंठाओं की पूर्ति की दुर्दम्य इच्छा को ही इस व्यक्तिगत मामले में
रखा जा सकता है, जबकि
इसके लिए भी उस दूसरे के अस्तित्व को बलपूर्वक बेहयाई से नकारना आवश्यक है। इसलिए
केवल भोजन के कुछ रूप और बचाव की प्रवृति को ही मनुष्य की नितांत व्यक्तिगत
आवश्यकताओं की श्रेणी में रखा जा सकता है, इस बात
को भूलते हुए कि मनुष्य इनके व्यवहार भी समाज के अंदर रह कर ही सीखता है। बाकि सभी
(और वैसे तो ये सभी भी) व्यक्तिगत आवश्यकताएं किसी ना किसी रूप में सामाजिकता से
अभिन्न रूप से जुडी़ होती हैं।
अतएव यह आसानी से समझा जा सकता है कि मनुष्य की जिंदगी
में व्यक्तिगत कुछ नहीं होता। वह खुद, उसकी
सारी तथाकथित व्यक्तिगत आवश्यकताएं, उसकी
सारी भावनाएं, विचार, क्रियाकलाप किसी ना किसी रूप में दूसरों से, फलतः समाज से जुडे़ होते हैं। उसकी व्यक्तिगतता का
अस्तित्व, यदि वह
यह भ्रम रखना भी चाहता है तो दूसरों के यानि की समाज के बेहयाईपूर्ण नकार से, अस्वीकार से या बलपूर्वक चतुराई से ही थोडा़ बहुत संभव हो
सकता है।
आपका समय
‘पहल’ पत्रिका में प्रकाशित लंबी कविता “पुरातत्त्ववेत्ता” और “देह” के लिए चर्चित कवि शरद कोकास की और दो लंबी कविताएँ “पुरुरवा उर्वशी की समय यात्रा” तथा परमाणु बम के अविष्कारक “ओपेनहाइमर” पर लिखी लम्बी कविता ‘समालोचन’ वेब पत्रिका में प्रकाशित हैं । उनके छह कविता संकलन प्रकाशित हैं 1."गुनगुनी धूप में बैठकर " 2. 'हमसे तो बेहतर हैं रंग' 3. 'अनकही' 4 'सुख एकम दुःख' 5 'बिजूका' 6. चयनित कविताएं । उनकी गद्य पुस्तकों में "मन मशीन" "एक पुरातत्त्ववेत्ता की डायरी" "बैतूल से भंडारा" और "कोकास परिवार की चिठ्ठियाँ" अमेज़न पर बेस्ट सेलर हैं । कवि,लेखक,ब्लॉगर,पॉडकास्टर,हिप्नो व साइको थेरेपिस्ट शरद कोकास बतौर मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग भी करते हैं, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा अंधश्रद्धा निर्मूलन पर व्याख्यान देते हैं साथ ही फेसबुक,व्हाट्सएप,इन्स्टाग्राम,ट्विटर आदि पर भी सक्रिय हैं ।
शुक्रवार, 16 जुलाई 2021
7.प्रेम और इसके प्राकृतिक एवं सामाजिक अंतर्संबंध
तो हे मानव श्रेष्ठों,
समय फिर हाज़िर है...
एक पुरानी जिज्ञासा थी एक भाई की..
प्रेम और इसके प्राकृतिक एवं सामाजिक अंतर्संबंध और अंतर्विरोधों के संबंध
में...
समय ने सोचा क्यूं न इस बार इस पर ही माथापच्ची की जाए..
प्रेम की भावना मनुष्यों के दिमाग़ और उसके सभ्यतागत सामाजिक
विकास की पैदाइश है। पर हम प्राकृतिक सापेक्षता से अपनी चर्चा की शुरुआत करेंगे।
प्रकृति के नज़रिये से देखा जाए तो वहां यह आसानी से देखा
और समझा जा सकता है कि प्रकृति की हर शै एक दूसरे से आबद्ध है, अंतर्संबंधित है। प्रकृति में
श्रृंखलाबद्ध तरीके से कुछ घटकों का विनाश, कुछ घटकों के निर्माण के लिए निरंतर चरणबद्ध होता रहता
है। यहां विचार और भावना को ढूंढ़ना कोरी भावुकता है।यदि जैविक प्रकृति के नज़रिए से
देखें तो हर जीव अपनी जैविक उपस्थिति को बनाए रखने के लिए प्रकृति से सिर्फ़ जरूरत
और दोहन का रिश्ता रखता है, और अपनी जैविक जाति की संवृद्धि हेतु प्रजनन करता है।
प्रजनन की इसी जरूरत के चलते कुछ जीवों के विपरीत लिंगियों
कोसाथ रहते और
कई ऐसे क्रियाकलाप करते हुए देखा जा सकता है जिससे उनके बीच एक भावनात्मक संबंध का
भ्रम पैदा हो सकता है, हालांकि
यह सिर्फ़ प्रकॄतिजनित प्रतिक्रिया/अनुक्रिया का मामला है। कुछ विशेष मामलों में
जरूर यह अहसास हो सकता है कि कुछ भावविशेषों तक यह अनुक्रियाएं पहुंच रही
हैं।मनष्य भी प्रकृति की ही पैदाइश है, इसलिए प्रकॄतिजनित स्वाभाविक प्रतिक्रिया/अनुक्रिया के नियमों से यह भी नाभिनालबद्ध है। परंतु बात
यहीं खत्म नहीं हो जाती, वरन्
यहीं से शुरू होती है।
अब थोड़ा सा मनुष्य और प्रकृति के अंतर्द्वन्दों को देखें...
मनुष्य के मनुष्य-रूप में विकास को देखें, तो यह इसलिए संभव हो पाया कि इस प्राणी ने प्रकृति के
नियमों में बंधने के बजाए, इस नाभिनालबद्धता को चुनौती दी। प्रकृति के अनुसार ढ़लना नहीं वरन् प्रकृति को अपने
अनुकूल बनाने के प्रयास किए, प्रकृति के अंतर्जात नियमों को समझना और उन्हें अपनी
जरूरतों के अनुसार काम में लेना शुरू किया। इस लंबी प्रक्रिया के दौरान ही मनुष्य
की चेतना का विकास हुआ और वह आज की सोचने-समझने की शक्ति तक पहुंचा।
यानि कि प्रकृति से विलगता के प्रयासों ने मनुष्य को
सचेतन प्राणी बनाया और इसकी चेतना ने प्रकृति के साथ अपने अंतर्संबंधों को समझ कर
पुनः इसे प्रकृति की और लौटना सिखाया। मनुष्य और प्रकृति के आपसी संबंधों के
अंतर्गुथन को समझने या निर्धारित करते समय, इस अंतर्विरोध को ध्यान में रखना चाहिए।
‘पहल’ पत्रिका में प्रकाशित लंबी कविता “पुरातत्त्ववेत्ता” और “देह” के लिए चर्चित कवि शरद कोकास की और दो लंबी कविताएँ “पुरुरवा उर्वशी की समय यात्रा” तथा परमाणु बम के अविष्कारक “ओपेनहाइमर” पर लिखी लम्बी कविता ‘समालोचन’ वेब पत्रिका में प्रकाशित हैं । उनके छह कविता संकलन प्रकाशित हैं 1."गुनगुनी धूप में बैठकर " 2. 'हमसे तो बेहतर हैं रंग' 3. 'अनकही' 4 'सुख एकम दुःख' 5 'बिजूका' 6. चयनित कविताएं । उनकी गद्य पुस्तकों में "मन मशीन" "एक पुरातत्त्ववेत्ता की डायरी" "बैतूल से भंडारा" और "कोकास परिवार की चिठ्ठियाँ" अमेज़न पर बेस्ट सेलर हैं । कवि,लेखक,ब्लॉगर,पॉडकास्टर,हिप्नो व साइको थेरेपिस्ट शरद कोकास बतौर मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग भी करते हैं, वैज्ञानिक दृष्टिकोण तथा अंधश्रद्धा निर्मूलन पर व्याख्यान देते हैं साथ ही फेसबुक,व्हाट्सएप,इन्स्टाग्राम,ट्विटर आदि पर भी सक्रिय हैं ।
शनिवार, 10 जुलाई 2021
6.दिमाग को कभी दिल के रूबरू करके देखिये.
समय के साये में एक सम्माननीय आगन्तुक ने एक टिप्पणी में क्या खू़ब बातकही है, एक खू़बसूरत अंदाज़ में.....दिमाग को कभी दिल के रूबरू करके देखिये.. फिर कहिए..
समय ने सोचा चलो आज इस बेहद प्रचलित जुमले पर ही बात की जाए।
अक्सर इसका कई विभिन्न रूपों में प्रयोग किया जाता है। दिल की सुनों....दिल से सोचो...दिमाग़ और दिल के बीच ऊंहापोह....दिमाग़ कुछ और कह रहा था, दिल कुछ और....मैं तो अपने दिल की सुनता हूं...दिल को दिमाग़ पर हावी मत होने दो....दिल अक्सर सही कहता है, पर हम दिमाग़ लगा लेते हैं...बगैरा..बगैरा..
इस तरह दिल और दिमाग़ दो प्रतिद्वन्दी वस्तुगत बिंबों, अलग-अलग मानसिक क्रिया करने वाले दो ध्रुवो के रूप में उभरते हैं, जोहमारे अस्तित्व से बावस्ता हैं।
चलिए देखते हैं, वस्तुगतता क्या है।
अधिकतर जानते हैं कि शारीरिक संरचना के बारे में मानवजाति के उपलब्ध ग्यानयानि शरीर-क्रिया विग्यान के अनुसार दिमाग़ यानि मस्तिष्क सारी संवेदनाओं औरविचारों का केन्द्र है जबकि दिल का कार्य रक्त-संचार हेतु आवश्यक दबाब पैदा करना है,यह एक पंप मात्र है जिसकी वज़ह से शरीर की सारी कोशिकाओं और मस्तिष्क को भीरक्त के जरिए आवश्यक पदार्थों की आपूर्ति होती है।
ऐसा नहीं है कि इन जुमलों को प्रयोग करने वाले इस तथ्य को नहीं जानते, फिर भीइनका प्रयोग होता है।
एक तो भाषागत आदतों के कारण, दूसरा कहीं ना कहीं समझ में यह बात पैठी होती हैकि मनुष्य के मानस में भावनाओं और तार्किक भौतिक समझ के वाकई में दोअलग-अलग ध्रुव हैं।
अक्सर ’दिल के हिसाब से’ का मतलब होताहै, प्राथमिक रूप से मनुष्य के दिमाग़ में जोप्रतिक्रिया या इच्छा उत्पन्न हुई है उसकेहिसाब से या अपनी विवेकहीन भावनाओं केहिसाब से मनुष्य का क्रियाशील होना।जबकि ’दिमाग के हिसाब से’ का मतलबहोता है, मनुष्य का प्राप्त संवेदनों औरसूचनाओं का समझ और विवेक के स्तर केअनुसार विश्लेषण कर लाभ-हानि के हिसाबसे या आदर्शों के सापेक्ष नाप-तौल करक्रियाशील होना।
कोईकोई ऐसे सोचता है कि प्राथमिकप्रतिक्रिया या इच्छा शुद्ध होती है, दिल कीआवाज़ होती है अतएव सही होती है, जबकिदिमाग़ लगाकर हम अपनी क्रियाशीलता कोस्वार्थी बना लेते हैं। कुछ-कुछ ऐसे भी सोचतेहैं कि दिमाग़ से नाप-तौल कर ही कार्यसंपन्न करने चाहिए।
क्या सचमुच ही प्राथमिक प्रतिक्रिया या इच्छा अर्थात दिल की आवाज़ शुद्ध और सही होती है?
चलिए देखते हैं।
आप जानते हैं कि एक ही वस्तुगत बिंब अलग-अलग मनुष्यों में अलग-अलग भावना का संचार करता है। एक ही चीज़ अगर कुछमनुष्यों में तृष्णा का कारण बनती है तो कुछ मनुष्यों में वितृष्णा का कारण बनती है जैसे कि शराब, मांस आदि। जाहिर है ऐसे मेंइनके सापेक्ष क्रियाशीलता भी अलग-अलग होगी। किसी स्त्री को देखकर पुरूष मन में, नरमादा के अंतर्संबंधों के सापेक्ष उसे पाने कीपैदा हुई प्राथमिक प्रतिक्रिया या इच्छा अर्थात दिल की आवाज़ को सामाजिक आदर्शों के सापेक्ष कैसे शुद्ध और सही कहा जा सकताहै? ऐसे ही कई और चीज़ों पर भी सोचा जा सकता है।
दरअसल, एक जीव होने के नाते हर मनुष्य अपनी जिजीविषा हेतु बेहद स्वार्थीप्रवृत्तियों और प्राथमिक प्रतिक्रियाओं या इच्छाओं का प्रदर्शन करता है या करनाचाहता है, परंतु एक सामाजिक प्राणी होने के विवेक से संपन्नता और आदर्शप्रतिमानों की समझ उसे सही दिशा दिखाती है और उसके व्यवहार को नियमित औरनियंत्रित करती है। अब हो यह रहा है कि आज की व्यवस्था द्वारा प्रचलित औरस्थापित मूल्यों में सामाजिकता गायब हो रही है और व्यक्तिगत स्वार्थपूर्ति केहितसाधन को प्रतिष्ठित किया जा रहा है अतएव जब सामान्य स्तर का मनुष्य जबदिमाग़ लगाता है तो नापतौल कर अपनी व्यक्तिगत स्वार्थपूर्ति हेतु प्रवृत होता है।
समय के उक्त सम्माननीय आगन्तुक की टिप्पणी का शायद यही मतलब है।
जाहिर है, जिस मनुष्य का ग्यान और समझ का स्तर अपेक्षाकृत निचले स्तर पर होता है, उसके व्यवहार का स्तर इन प्राथमिकप्रतिक्रियाओं या इच्छाओं या दिल की आवाज़ पर ज़्यादा निर्भर करता है और जो अपने ग्यान और समझ के स्तर को निरंतरपरिष्कृत करते एवं विवेक को ज़्यादा तार्किक बनाते जाते हैं, उनके व्यवहार का स्तर भी तदअनुसार ही ज़्यादा संयमित,विवेकसंगत और सामाजिक होता जाता है।
समय